बाल साहित्य संस्थान उत्तराखंड

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से प्रकाशित बच्चों की पत्रिका बालप्रहरी तथा भारत ज्ञान विज्ञान समिति अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 1 अप्रैल से 5 अप्रैल, 2026 तक बच्चों की 5 दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला होगी। भारत ज्ञान विज्ञान समिति के पदाधिकारी नरेंद्रपाल सिंह तथा दिनेश पांडे के अनुसार 5 दिन की कार्याशाला में बच्चों को खेल-खेल में कई गतिविधियां कराई जाएंगी। प्रत्येक बच्चे की हस्तलिखित पत्रिका तैयार की जाएगी। बाल कवि सम्मेलन के साथ नुक्कड़ नाटक तथा समूह गीतों से भी बच्चों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी तैयारियां की जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *